फिर से चार थालियाँ लगें

उनचास की उम्र में भी एक गरम पराठा मुझे बोकारो के बचपन में लौटा ले जाता है। माँ का स्कूल में गरम टिफ़िन भिजवाना, पापा के हाथ का खाना और बहन का “पहले मैं!” याद आता है। मन करता है, बस एक शाम फिर हम चारों साथ बैठें। माँ पूछे, “आज स्कूल कैसा था?” और इस बार मुझे खेलने जाने की जल्दी न हो।